फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आलापुरथाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अरुण कुमार (45) बुधवार को बाइक से जहांगीरगंज जा रहा था। जब वह बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी जहांगीरगंज में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
वहीं सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राजन (22) बुधवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी शीतला प्रसाद (63) मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। उधर महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर निवासी रीता देवी (32) बुधवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी संतराम (32) बुधवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें