फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी रिशू (20) बाइक से गुरुवार को सुबह अहिरौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाजार के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें रिशू व हाथपाकड़ निवासी कुलदीप (35) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां से रिशू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी जितेंद्र कुमार (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर गांव निवासी अशोक कुमार (45) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी आंचल (36) गुरुवार को सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारोें ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें