फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने से मरीं मछलियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के श्रवणक्षेत्र में नदी का जल प्रदूषित होने से मछलियों के मरने के साथ दुर्गंध से नागर? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। बिसुही नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने के चलते अचानक नदी में मछलियों के मरने से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि बिसुही व तमसा नदी में मछलियां मरने लगीं हैं। नागरिकों का कहना है कि चीनी मिल की ओर से केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने के चलते ऐसा हुआ है। एक तरफ जहां केमिकल युक्त पानी से नदी में मछलियां मर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आने वाले समय में अन्य जीव जंतुओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। नागरिकों ने मिल की मनमानी पर कड़ी नाराजगी जाहिर जताई और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिसुही नदी अयोध्या जनपद से अंबेडकरनगर जिले में आती है। श्रवणक्षेत्र धाम में मड़हा व बिसुही का संगम तट है। यहां से तमसा बनकर यह नदी अकबरपुर, जलालपुर नगर होते हुए आजमगढ़ जनपद के लिए निकल जाती है। नदी के किनारे जिले में मिझौड़ा में अकबरपुर चीनी मिल स्थित है। आरोप है कि इस मिल द्वारा मनमाने तरीके से केमिकल युक्त पानी नदी में अक्सर छोड़ दिया जाता है। इससे नदी में मछलियों समेत अन्य जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचता है। इस बीच बुधवार को फिर तमसा व बिसुही नदी में मछलियां अचानक मरने लगीं। इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग नदी पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल द्वारा केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से ही ऐसा हुआ है। जहरीले पानी से न सिर्फ मछलियां मर रही हैं, बल्कि पानी में मौजूद अन्य जलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है।
नदी में आसपास के गांवों के पालतू मवेशी भी जाते हैं। ऐसे में यदि वह इस तरह के केमिकल पानी का सेवन करेंगे तो उनके भी सेहत पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। साथ ही इससे तरह-तरह की बीमारियां फैलेंगी। नदी में मछलियों के अचानक मरने की खबर सामने आने के बाद जिला मुख्यालय के अलावा सेमराघाट, मिझौड़ा, श्रवणक्षेत्र आदि स्थानों पर ग्रामीणों की भीड़ दिखी। समाजसेवी महेंद्र चौरसिया, अनिल सिंह, विजय तिवारी, अरुण सिंह अन्य ने इस तरह की मनमानी पर कड़ी नाराजगी जतायी है। प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच करायी जाए।
विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू की जांच
बिसुही नदी में अचानक मछलियों के मरने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। एसडीएम सदर पवन जायसवाल के निर्देश पर तहसीलदार अकबरपुर जेपी यादव, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, मत्स्य विभाग के अधिकारी जांच के लिए अकबरपुर नगर के तमसा नदी पर पहुंचे। यहां पर नागरिकों से पूछताछ भी की गई। कई नागरिकों ने बताया कि चीनी मिल द्वारा केमिकल युक्त पानी छोड़ने से ऐसा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।
चीनी मिल ने नहीं छोड़ा पानी
चीनी मिल प्रबंधन के पास केमिकल युक्त पानी को शुद्ध करने की समुचित व्यवस्था है। चीनी मिल से निकलने वाले गंदे पानी को ईटीपी तथा आवासीय कॉलोनी से निकलने वाले गंदे पानी को एसटीपी के जरिए पहले शुद्ध किया जाता है। इसके बाद चीनी मिल परिसर में बने पक्के तालाब में उसे एकत्रित किया जाता है। इस पानी को आवश्यकता के अनुसार चीनी मिल में दोबारा प्रयुक्त किया जाता है। इसके अलावा आसपास के किसानों की मांग पर उन्हें सिंचाई के लिए भी उपलब्ध कराया जाता है। चीनी मिल प्रबंधन किसी तरह का पानी नदी में नहीं छोड़ता। शासन व प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन करता है।
विज्ञापन

-नीरज सिंह, जनसंपर्क अधिकारी चीनी मिल अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें