फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग, दो बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। अज्ञात कारणों से लगी आग में दो किसानों की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र के समरसिंहपुर निवासी नवरंग सिंह ने डेढ़ बीघा खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। उन्हीं के खेत के बगल समंथा निवासी जियाराम ने दस बिस्वा में गन्ने की फसल बो रखी है। बुधवार दोपहर बाद अचानक नवरंग के खेत में आग लग गई। आग की लपटें व धुआं उठते देख ग्रामीणों को जानकारी हो सकी। इस पर किसान गुहार लगाते खेत की तरफ भागे।
जब तक ग्रामीण आग को नियंत्रित कर पाते तब तक बगल स्थित जियाराम के गन्ने की फसल तक आग पहुंच गई। दोनों खेतों में आग बुझाने की कोशिश ग्रामीणों ने की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद किसानों ने रोटावेटर से गन्ने की कुछ फसल को जोत दिया गया। इससे आग को दूसरे खेतों तक पहुंचने से रोका जा सका।हालांकि तब तक दोनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें