फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 30 हजार की संपत्ति राख

Sat, 23 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर कर्री गांव में बीती रात अचानक आग लग गई। इससे गांव निवासी रामधीरज यादव व प्रहलाद के दो छप्पर जलकर राख हो गए। इससे दोनों परिवारों को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आग कैसे व किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता नहीं लग पाया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात रामधीरज का पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। आवासीय घर के सामने बने छप्पर से रात करीब 11 बजे अचानक लपटें उठने लगीं।

परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गुहार लगाना शुुुरू कर दी। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव का काम शुरू कर दिया, हालांकि तब तक रामधीरज का पूरा छप्पर जल कर राख हो चुका था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
अाग से पड़ाेसी प्रहलाद का छप्पर भी आग की चपेट में आ गया था। आग की इस घटना से दोनों परिवारों को करीब 30 हजार रुपये की क्षति हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें