फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप मालिक हत्याकांड में अज्ञात पर केस

Mon, 22 Jun 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शोएब खान की रविवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के कासिमपुर कर्बला बाजार में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  मामले में रविवार देर शाम शोएब के साथ घटना के वक्त उनके वाहन पर सवार कर्मचारी रामविलास की तरफ से जलालपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी जांच की दिशा सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर में पेट्रोलपंप के उस विवाद की तरफ केंद्रित कर दिया है, जिसे लेकर शोएब का बेवाना रसूलपुर दियरा निवासी मसरूफ से विवाद चल रहा था।  रविवार रात व सोमवार दिन में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी की गई।

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बसखारी के मसड़ा में पार्थिव शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को पेट्रोलपंप डीलर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीएम विवेक व एसपी पंकज से मुलाकात की और हड़ताल वापस ले ली। कहा गया कि यदि 72 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी न हुई, तो फिर से हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष शेषकुमार वर्मा, राजेंद्र मेहरोत्रा, उदयभान मिश्र, धर्मवीर सिंह बग्गा, अरविंद पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, अजय लाल, अरुण कुमार मिश्र व नवीन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

उधर सोमवार सायं डीआईजी फैजाबाद रेंज बीके गर्ग ने जलालपुर में घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें