फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तंबाकू चबाते मिले सात लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तंबाकू निषेध माह के तहत जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही परिसर के अंदर तंबाकू का सेवन करते मिले सात लोगों पर 200-200 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। नागरिकों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की सलाह दी गई। कहा कि तंबाकू सेवन न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे व्यक्ति की असामयिक मौत भी हो जाती है। इसका खामियाजा समूचे परिवार को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. सर्वेश गुप्त व डॉ. हर्षित की अगुवाई में टीम ने अस्पताल में लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक है। ऐेसे में नागरिकों को इसके सेवन से दूर रहना चाहिए। तंबाकू कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारक है।
नागरिकों को जागरूक होकर तंबाकू के सेवन से बचना होगा। जागरूकता अभियान के साथ ही टीम ने अस्पताल के वार्डों में तंबाकू का सेवन करते मिले सात लोगों पर 200-200 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कहा कि भविष्य में तंबाकू का सेवन न करें और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें