फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर जिलेभर में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 267 खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया। अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, उप कृषि निदेशक एवं अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिलेभर में जांच की। निरीक्षण में भानु उर्वरक भंडार पहितीपुर, धर्मेंद्र प्रकाश शुक्ला आदमपुर तिंदौली और भैयालाल सोनी महरूआ को नोटिस जारी किया गया। वहीं किसान खाद भंडार, आदमपुर तिंदौली का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। यहां नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें