फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नए जेवर का झांसा देकर सात महिलाओं से लाखों की टप्पेबाजी

विज्ञापन
अकबरपुर के अब्दुल्लापुर शहजादपुर में महिलाओं से ठगी के बाद जुटी भीड़। वीडियो स्क्रीन शॉट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में दो टप्पेबाज महिलाओं ने सात महिलाओं से लाखों रुपये के जेवर ठग लिए। ये महिलाएं जेवर साफ करने और पुराने बर्तन बदलने का बहाना बना रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर मोहल्ले में पिछले चार दिनों से दो महिलाएं खुद को मां-बेटी बताकर घूम रही थीं। उन्होंने मोहल्ले की महिलाओं को पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का लालच दिया। यह सिलसिला कई दिनों तक चला, जिससे महिलाओं को उन पर पूरा भरोसा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों महिलाएं सरिता चौरसिया के घर पहुंची। उन्होंने सरिता को पुराने जेवरों के बदले नए जेवर देने का प्रस्ताव दिया। सरिता के मना करने पर उन्होंने मान-मनौवल किया और एक घंटे में नए जेवर देने का आश्वासन दिया। इस पर सरिता ने अपने कान के टप्स और पायल उन्हें सौंप दिए। सरिता के बाद अंगद, खुशबू और रोली ने भी अपने जेवर उतारकर ठग महिलाओं को दे दिए।
जालसाजों ने सरिता की पड़ोसन लाली को भी अपने जाल में फंसा लिया। किरायेदार प्यारी देवी और प्रियंका भी इन ठगों का शिकार बनीं। इस प्रकार कुल सात महिलाओं से करीब चार लाख रुपये के जेवर लेने की बात कही जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी महिलाएं वापस नहीं आईं। दोपहर तक उनके न लौटने पर पीड़ित महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं से विस्तृत पूछताछ की। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार केवल दो महिलाओं से टप्पेबाजी हुई है। पुलिस अब हुलिए के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें