आलापुर की भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करते पाए जाने पर महिला बीएलओ व उनके पति के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इन दोनों समेत भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का केस अलग से दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि आलापुर के बसपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त ने गुरुवार को आयोग व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई शिकायत के जरिये कहा था कि मोलनापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ नीलम मौर्य द्वारा वोटर पर्ची के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल के प्रचार से संबंधित हैंडबिल भी ग्रामीणों को वितरित किया जा रहा है। ऐसा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए हो रहा है।
शिकायत मिलने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने फौरन इसकी जांच एसडीएम आलापुर विनय गुप्त को सौंपी। एसडीएम ने जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि मामले में तत्काल सरकारी सेवा आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने के मामले में बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल व महिला बीएलओ के पति देरशाम जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रकरण से आयोग को अवगत कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है और बीएलओ को राजकीय सेवा से पूरी तरह हटाए जाने के लिए भी अनुमति का पत्र भेजा जा रहा है। फिलहाल बीएलओ को ड्यूटी से हटा दिया गया है।