फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में सात घायल, दो गंभीर

Thu, 02 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में चल रहा है। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर मार्ग पर गुरुवार भोर में एक पिकअप शेखपुरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप पलटने से चालक व खलासी उसी में फंस गए और घायल हो गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर दोनों वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक ने अपना नाम अमरबहादुर पाल व खलासी का नाम मुकेश    पाल बताया। कहा कि वे दोनों भोजापुर, सिकंदरा, जिला इलाहाबाद के निवासी हैं। वे इलाहाबाद से टांडा जा रहे थे।

उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर के कटरिया सम्मनपुर निवासी श्रीराम (50)  गुरुवार को साइकिल से अकबरपुर आ रहे थे। बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आ गई। इसी थाना क्षेत्र के सोनगांव निवासी गिरिजा शंकर (26) अकबरपुर जाते समय बाइक लेकर गिर पड़ा और घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी रमाकांत (23) व रामकरन (28) हादसे में घायल हो गए। उधर, महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर निवासी मंशाराम (50)  मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी स्थिति गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें