फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुलेमपुर फीडर के ब्रेकर में खराबी, 12 घंटे से 25 गांवों की बिजली गुल

Tue, 20 May 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सुलेमपुर फीडर का खराब ब्रेकर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/सुलेमपुर। टांडा के मुबारकपुर डूहिया से पुंथर, मोहनगंज, पुलिस चौकी, सुलेमपुर और धागामिल छह फीडर संचालित हैं। मंगलवार की सुबह छह बजे सुलेमपुर बिजली घर के ब्रेकर में खराबी आने से इससे संचालित फूलपुर, सुलेमपुर, इस्मालिपुर, बेलदहा, अजमेरी बादशाहपुर, नरायनपुर, प्रीतमपुर, बोधीपुर समेत 25 गांव की 30 हजार से अधिक आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओंं ने सोचा कि कहीं कोई फाॅल्ट हुआ होगा अभी कुछ दूर मेंं बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। एक घंटे बीत जाने के बाद सुबह सात बजे भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन करना चालू किया, लेकिन हड़ताल के नाते किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लोगों ने अधिकारियोंं के पास फोन किया तब ब्रेकर में खराबी की जानकारी हो सकी। मंगलवार को सभी संविदा कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से फाॅल्ट शाम छह बजे तक ठीक नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि फाॅल्ट को ठीक कराया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। अकबरपुर के लालापुर में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं जा सका है।

पाॅवरलूम रहे ठप
सुबह छह बजे शाम छह बजे तक 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र में स्थित पावरलूमोंं पर कपड़ा बुनाई का काम भी ठप पड़ गया। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से बिना काम के ही मजदूरोंं को वापस लौटना पड़ा। इससे लूम मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा। संचालक जावेद आलम ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिलजी बेपटरी है। इससे काम काज प्रभावित हो रहा है। लगातार बिजली कटौती से आर्डर पर तैयार हो रहे कपड़ों की डिलिवरी में विलंब होने पर कारोबार पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन


हैंडपंप के सहारे पानी की आपूर्ति
12 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियों खाली हो गईं। बिजली गुल रहने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। इसके चलते पानी की जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को घर व आसपास के हैंडपंप से पानी ढोकर लगाने को मजबूर होना पड़ा।

तीन दिन से लो वोल्टेज की परेशानी
महरूआ उपकेंद्र से संचालित पतौना गांव मेंं पिछले तीन दिनोंं से लो-वोल्टेज की समस्या बरकरार है। इसके चलते गांव की 300 से अधिक आबादी भीषण गर्मी में हलकान है। वोल्टेज लो होने से इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन खो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें