फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ को टांडा में किसान करेंगे महापंचायत, तैयारियां तेज

Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एनएच-233 के प्रभावित किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता आठ जनवरी को टांडा में किसान महापंचायत करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन सबके बीच सोमवार को भी किसानों का धरना फतेह जहूरपुर गांव के निकट जारी रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि किसानों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक शतप्रतिशत मुआवजा नहीं मिल जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। जिम्मेदारों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि धरना देते हुए दस दिन से अधिक का समय हो गया है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अब तक धरनास्थल पर नहीं पहुंच सका है।
तय किया गया कि किसानों के हित को लेकर आठ जनवरी को टांडा में किसान महापंचायत की जाएगी। इसमें पूरे जिले से किसान शामिल होंगे। इसे सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। इस बीच छविलाल, लालबिहारी, जगदीश कुमार, संदीप कुमार ने कहा कि किसानों के हित को लेकर जो आवाज बुलंद की गई है, उसे अब अंजाम तक पहुंचाकर ही रहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें