फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला से की अभद्रता, विरोध पर पति व सास को पीटा

Mon, 30 Dec 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के एक गांव में रविवार देर शाम घर से बाहर निकली महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने अभद्रता की। जब उसके पति ने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने उसकी और बीच-बचाव करने पहुंची महिला की सास की पिटाई कर दी। पुलिस ने चार नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी महिला ने कहा कि रविवार शाम वह खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच वहां पहुंचा गांव का ही अरुण अभद्रता करने लगा। हाथ भी पकड़ लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर महिला के पति कमलेश आरोपी के घर शिकायत करने गए। आरोप के अनुसार अरुण ने अपने साथियों के साथ उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। बीच-बचाव करने पहुंची, महिला की सास इंद्रावती को भी पीट दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण, अजय, अमित, मंगलदीप के अलावा अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें