फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति पर डीएपी न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। डीएपी की कमी ने गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान लगातार समिति का चक्कर लगा रहे, है, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसानों को मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दाम पर डीएपी खरीदनी पड़ रही है। किसानों ने समिति पर अविलंब डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समिति भीटी व पीसीएफ गोदाम में डीएपी न होने से किसानों को भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल इन दिनों तमाम किसान गन्ने की बोआई में लगे हुए हैं। गन्ना बोआई से पहले मिट्टी को मजबूत बनाने के लिए तमाम किसान डीएपी का प्रयोग करते है। इसके बाद ही गन्ने की बोआई करते हैं। लेकिन समिति पर डीएपी की उपलब्धता न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
किसान लगातार समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में तमाम किसान निजी दुकानों से महंगे दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। किसान संजय, अमर बहादुर, देवराज तिवारी, विजय प्रकाश सिंह, दुर्गा प्रसाद वर्मा, अजय सिंह ने बताया कि डीएपी न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। गन्ने की बोआई में विलंब हो रहा है। यदि समय से डीएपी की उपलब्धता हुई होती तो काफी सहूलियत होती। सहकारी समिति व गोदाम में डीएपी न होने से बाजार से अधिक दामों पर खरीदनी पड़ रही है। किसानों ने समिति पर अविलंब डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें