फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उमेश की सलामती की दुआ कर रहा परिवार

विज्ञापन
आलापुर के सदहा मजगवां गांव में मुंबई में हुई टाइगर श्राफ पर हमले में घायल उमेश के परिजनों से वा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को हुए हमले के दौरान चली गोली से घायल संदहा मजगवां गांव के बरई का पूरा निवासी उमेश चौहान की सलामती को लेकर परिवार परेशान है। मुंबई में गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमेश अस्पताल में भर्ती हैं। उनके घायल होने की खबर से गांव में भी चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

उमेश की मां कामिनी ने बताया कि मोबाइल पर खबर देखने के बाद उन्हें बेटे को गोली लगने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद गरीब है। उमेश का छोटा बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। बेटे के घायल होने से परिवार के सामने भरण-पोषण की चिंता भी खड़ी हो गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
ग्राम प्रधान डॉ. अब्दुल कलाम ने बताया कि उमेश मुंबई में काम करके परिवार का खर्च चलाता था। करीब तीन दिन पहले उसके घायल होने की सूचना मिली थी। उमेश के पिता मुंबई पहुंच गए हैं। प्रधान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उमेश का ऑपरेशन हुआ और गोली निकाल दी गई। फिलहाल वह बातचीत कर रहा है और उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि उमेश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे में शासन-प्रशासन को आगे आकर परिवार की मदद करनी चाहिए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उसे आर्थिक सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें