फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा, व्यवस्थाएं रहीं दुरुस्त

विज्ञापन
फोटो 25, अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में पूरक परीक्षा देने जा रही छात्राओं की होती थर्मल स्क्रीन? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज में हुई। 422 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 370 ही शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने व परीक्षा सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। परीक्षा सकुशल निपटाने में लगीं डॉ. तारा वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा में 210 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 41 अनुपस्थित रहे। 171 परीक्षार्थियों ने केंद्र पहुंचकर परीक्षा दी।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 210 परीक्षार्थियों के बजाय 199 शामिल हुए। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षाओं में 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया बल्कि परीक्षा कक्ष के बाहर सैनिटाइजर भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें