फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहक को उचक्कों ने लगाई 10 हजार की चपत, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फोटो 19, अंबेडकरनगर के कटेहरी स्थित इस बैंक शाखा में उऽाकों ने उपभोक्ता लगाया 10 हजार की चपत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
कटेहरी। स्थानीय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से पैसा निकाल कर बाहर जा रहे ग्राहक को उचक्कों ने 10 हजार रुपये की चपत लगा दी। ग्राहक को इसकी जानकारी तब हुई जब वह गेट के बाहर निकला। इसके बाद घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को दी गई। सीसीटीवी की मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी तेजनारायणन तिवारी शनिवार को सेंट्रल बैंक की कटेहरी शाखा आए थे। यहां उन्होंने 10 हजार रुपये की निकासी की। बैंक में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच वह किसी तरह बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। उन्होंने बैंक शाखा के अंदर जाकर सूचना बैंक कर्मियों व पुलिसकर्मियों को दी गई।
इसके बाद गेट बंद कर दिया गया और शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान का प्रयास किया गया। उचक्कों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। इसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जाता है कि जब यह घटना हुई तो वहां एक महिला सिपाही व होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात था। पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें