फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कराएं बच्चों का नामांकन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में आयोजित स्कूल चलो अभियान में संगोष्ठी को संबोधित करते एमएलसी हरिओम पांड - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्कूल चलो अभियान की ब्लॉक स्तरीय रैली और संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को कटेहरी में हुआ। मुख्य आयोजन में एमएलसी हरिओम पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ कहा कि शिक्षा का माहौल बेहतर करने पर पूरा ध्यान देना है। शिक्षा क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में ही कराएं। बीईओ सबिस्ता परवीन ने कटेहरी ब्लॉक को जिले में अव्वल बनाने का संकल्प दिलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीण परिवेश से जुड़े बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। उधर, ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों से रैली निकाल कर अधिकाधिक नामांकन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की विशेष पहल के चलते स्कूल चलो अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने कटेहरी ब्लॉक में रैली का आयोजन किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एमएलसी हरिओम पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों की दशा बेहतर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों का असर दिखने लगा है। शिक्षकों के परिश्रम से ही मुहिम को और मजबूत किया जा सकता है।
बीईओ के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा ही प्रयास सभी को मिलकर करना है। जब अधिकारी स्वयं आपके साथ आपके कदम से कदम मिलाकर चल रहा तो निश्चित तौर पर सरकार की मंशा के अनुरूप यहां आगे अच्छे नतीजे आएंगे।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में तेजी से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में ही कराएं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने कहा कि परिषदीय स्कूलों से जुड़े शिक्षकों को और ज्यादा जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है। सरकार आगे भी सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी। ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही देश और समाज समेत परिवार की प्रगति तय की जा सकती है।
आयोजक और खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी सबिस्ता परवीन ने कहा कि हमें शासन की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा नामांकन तय करना है। शिक्षकों को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक अभियान में हमें मिलकर कटेहरी ब्लॉक को जिले में सबसे आगे रहना है। कार्यक्रम की सफलता से गदगद एमएलसी ने बाद में बीईओ और शिक्षकों से कहा कि किसी भी जरूरत के लिए बजट की कमी नहीं होने पाएगी।
सर्वाधिक नामांकन पर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलो अभियान में रुचि लेने तथा अपने गांव में सर्वाधिक नामांकन कराने पर मुसहर बस्ती से जुड़ी महिला प्रभावती का कार्यक्रम में सम्मान किया गा। उन्होंने अपने गांव के कई ऐसे बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित कर नाम विद्यालय में लिखवाया, जो अब तक विद्यालय नहीं जाते रहे। प्रभावती ने इस जिम्मेदारी को संभाला और उन्होंने विभागीय प्रयासों के बाद बढ़-चढ़कर नामांकन कराया। इस पर मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी सबिस्ता परवीन ने उन्हें शाल भेेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें