फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 1591 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक में लगे स्वास्थ्य मेले में प्रोत्साहन सामाग्री सौंपते एमएलसी डॉ हरि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अकबरपुर व कटेहरी सीएचसी पर मंगलवार को आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कटेहरी में एमएलसी हरिओम पांडेय ने, जबकि अकबरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों स्वास्थ्य मेले में कुल 1591 मरीजों का उपचार किया गया। अतिथियों ने आंगनबाड़ी कर्मियों व आशा बहुओं को पुरस्कृत करने के साथ ही युवक मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन सामग्री भी सौंपी। वक्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से की जा रही वृद्धि को लेकर चर्चा की। कहा कि अब मरीजों को तमाम बेहतर सुविधाएं पहले की अपेक्षा मिल रही हैं।
विज्ञापन

कटेहरी सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद एवं विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ती उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि मरीजों को अब सीएचसी समेत जिला अस्पताल में तमाम बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। पहले जिन सुविधाओं के लिए बाहर की दौड़ लगानी पड़ती थी, वह अब जिले में ही उपलब्ध हैं। एमएलसी ने इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल उर्फ मौसम वर्मा तथा पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद के साथ स्वास्थ्य विभाग तथा युवा कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का जायजा लिया।
मुख्य अतिथि ने दो बच्चों का अन्नप्रासन तथा दो गर्भवती की गोदभराई रस्म को पूरा करने के साथ ही युवक मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन सामग्री सौंपी। एमएलसी ने आयोजन में स्वयं ब्लड शुगर की जांच कराई, जबकि पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने मौसमी साग सब्जियों एवं सहजन की पत्तियों से बने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सराहना की। शिविर में कोरोना टीकाकरण के साथ ही एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच भी हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने युवा कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के तमाम स्टॉलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया।
अतिथियों ने केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यहां भी युवक मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन सामग्री सौंपी गई, जबकि 20 आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति मौर्य, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, अमरजीत वर्मा, रामदास मौर्य, सूर्यनाथ व दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों ब्लॉकों को मिलाकर कुल 1591 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें