फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फाॅल्ट से शहर व 70 गांवों की बिजली गुल

Tue, 14 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सुलेमपुर में नन्द लाल पाल के खेत में टूटे तार को ठीक करते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले भर में बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। फाल्ट के कारण शहर व 70 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


मरैला बिजली घर से शहजादपुर कस्बा और इससे सटे 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात करीब 10 बजे शहजादपुर कस्बे में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। शुरुआत में उपभोक्ताओं ने इसे सामान्य खराबी समझा लेकिन यह समस्या पूरी रात बनी रही। लो वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे जिससे भीषण उमस में लोगों को रात गुजारनी पड़ी।

इसी तरह सदरपुर बिजली घर से जुड़े सम्मोपुर, अहरिया, सदरपुर, अमरौला, लाहंगीका पूरा, रोशनगढ़, ककर डिल्ला, सैदापुर बाजार, इटरौरा, रुदैनिया सहित लगभग 20 गांवों में भी रात करीब 10 बजे अचानक फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने फॉल्ट की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बिजली विभाग ने इस समस्या का कारण 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में कटिया फंसाने को बताया है। मंगलवार सुबह सात बजे आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार रात कुर्की और साउथ वेस्ट बिजली घर ओवरलोडिंग के कारण एक-एक घंटे के लिए बंद करने पड़े। एलआईसी फीडर भी रात लगभग 11:30 बजे एक ब्रेकडाउन के चलते बंद हो गया, जिसे रात 12 बजे के करीब सुचारू किया जा सका। मंगलवार को पूरा दिन अकबरपुर समेत टांडा, आलापुर, जलालपुर व भीटी में ट्रिपिंग का सिलसिला बरकरार रहा। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली के फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें