फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रत्याशी कर सकेंगे नाम वापसी, होगा चुनाव चिंह आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर सीट के विधानसभा उपचुनाव के लिए दावेदार तीन अक्तूबर को नाम वापसी कर सकेंगे। फिलहाल जांच के बाद कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोपहर तीन बजे चलने वाली नाम वापसी प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जलालपुर विधायक रितेश पाण्डेय के सांसद चुन लिए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 20 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के बाद इनमें से सात नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। ऐसे में कुल 13 प्रत्याशी फिलहाल चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव प्रक्रिया में अब 3 अक्तूबर को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की जा सकेगी।
उपचुनाव में भाजपा ने डॉ. राजेश सिंह, बसपा ने डॉ. छाया वर्मा, सपा ने सुभाष राय व कांग्रेस ने सुनील मिश्र को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। कई अन्य दलों के प्रत्याशियं अलावा निर्दलियों को मिलाकर नौ अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद चुा मैदान मे शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उधर इस प्रक्रिया को कुशलता के साथ निपटाने के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि सभी प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें