फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
निर्मला देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
जलालपुर। कटका क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग गांव में रविवार दोपहर सड़क पार कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी भियांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भी अस्पताल पहुंचा, लेकिन मौका पाकर वहां से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अमोला बुजुर्ग निवासी राजबहादुर ने बताया कि उनकी मां जमुर्ता देवी रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी भियांव ले गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक सवार भी घायल महिला के साथ अस्पताल पहुंचा था। कुछ देर रुकने के बाद वह लोगों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि बाइक सवार की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। अन्य माध्यमों से भी चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र में शनिवार तड़के घर से शौच के लिए निकलीं निर्मला (65) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने देर रात श्रवण क्षेत्र धाम में उनका अंतिम संस्कार किया। गांव निवासी अजीत सिंह के अनुसार, निर्मला के पति मंगरू की करीब छह वर्ष पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार में उनका एक बेटा कक्कू और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी रेखा की शादी अभी नहीं हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें