फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अहरिया निवासी छात्रा कल्पना पांडेय (14) का शव संदिग्ध हालात में घर के प्रथम तल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कल्पना अशोक स्मारक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर में कक्षा आठ की छात्रा थीं। उन्होंने 11 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। रविवार की सुबह जब घर के सभी सदस्य नीचे के कमरे में थे, उसी दौरान कल्पना पहली मंजिल पर बने कमरे में गईं और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक नीचे वापस न आने पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे तो कल्पना फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें