फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
.मुन्नीलाल(फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। आलापुर के अछती गांव में बृहस्पतिवार देर रात मुन्नीलाल (75) की सांप के काटने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मुन्नीलाल अपने कमरे में सो रहे थे, तभी एक सांप ने काट डस लिया। आननफानन परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इलाज के दौरान मुन्नीलाल की मौत हो गई। मुन्नीलाल की मौत से उनकी पत्नी मेवा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बड़े बेटे दिनेश दिव्यांग हैं और छोटे बेटे की मजदूरी से घर का गुजारा मुश्किल से चल पाता है। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें