फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में गिरकर डूबा बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कर्बला कासिमपुर गांव के पास बुधवार शाम एक बुजुर्ग नशे की हालत में शारदा सहायक नहर में गिरकर डूब गया। स्थानीय नागरिकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। बाद में जलालपुर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। परतु अंधेरा होने के चलते पुलिस भी कोई प्रयास कर पाने में सफल नही हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कर्बला कासिमपुर निवासी धनेश्वर (60) बुधवार को नशे की हालत में शारदा सहायक नहर की पटरी से घर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि इस बीच उधर से एक चार पहिया वाहन गुजरा, और वह हड़बड़ा कर शारदा सहायक नहर में गिर कर डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना जलालपुर पुलिस टीम को दी। अंधेरा हो जाने के चलते पुलिस भी कोई प्रयास नही कर सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें