फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिनी ट्रक की टक्कर से एसयूवी सवार आठ लोग घायल

Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा-बांदा हाईवे पर न्योतरिया बाईपास के निकट हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बांदा-टांडा हाईवे पर न्योतरिया बाईपास के निकट मंगलवार रात मिनी ट्रक ने एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी पर सवार गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला के परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग महाकुंभ से बस्ती लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगोंं को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर तुर्कहिया मोहल्ला निवासी सनी शुक्ला (28) अपनी मां प्रभावती देवी (60), भाभी अंजली शुक्ला (24) और रिंकी शुक्ल (35), 17 माह के भतीजे शिव शुक्ल, चाची निर्मला शुक्ला (60), प्रियंका उपाध्याय (30), राम ललित (70) को लेकर रविवार को प्रयागराज महाकुंभ गए थे। सोमवार को सभी एसयूवी से बस्ती लौट रहे थे। वाहन सनी चला रहे थे। रात करीब 8:30 बजे न्योतरिया बाईपास पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एसयूवी में टक्कर मार दी।
दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। एंबुलेंस के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंची और एसयूवी में फंसे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सनी और उनकी भाभी रिंकी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोग लखनऊ रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें