फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शिक्षा से तय होगी समाज की बेहतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाज की बेहतरी के लिए बेटियों की शिक्षा जरूरी है। बेटियों की भी जिम्मेदारी है कि वह जागरूक होकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। बेटियों की शिक्षा से दो घरों की बेहतरी सुनिश्चित होती है। ऐसे में अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा को लेकर किसी तरह का भेदभाव नही करना चाहिए। यह बातें शनिवार को जन विकास केन्द्र भितरीडीह कार्यालय पर आयोजित जागरूकता गोष्ठी में सचिव गायत्री ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि वह अपने अपने गांवों में सामुदायिक बैठक करें। महिलाओं व बेटियों को शिक्षा की महत्ता के बारे में समझाएं और शिक्षा हासिल करने के प्रति प्रेरित करें। कहा कि सरकार द्वारा बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बेटियां जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने चैंपियन को शिक्षा के साथ साथ किताब पढ़ना, कहानी लिखना, चित्र बनाना आदि की आदत डालने की सलाह दी। गोष्ठी में कुर्चा, बेवाना, भितरीडीह व समोखपुर सहित विभिन्न गांवों की मंजू, प्रियंका, पूजा, जाहिदा, साजिया व आराधना ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें