फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. निष्ठा बनीं राममनोहर लोहिया संस्थान में एमडी पैथालॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खजावां निवासी डॉ. निष्ठा सिंह ने नीट की पीजी 2021 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्हें लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमडी पैथालॉजी में चयनित होने का मौका मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खजावां गांव निवासी डॉ. निष्ठा सिंह एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनके पिता डॉ. अखंड प्रताप सिंह चिकित्सक हैं। डॉ. निष्ठा ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से 2019 में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। नीट पीजी 2021 में आल इंडिया में उन्हें 13569वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें प्रथम काउंसिलिंग में लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमडी पैथालॉजी के रूप में चयनित होने का अवसर मिला है।
निष्ठा खजावां गांव की पहली महिला हैं जिन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्नातकोतर की डिग्री में प्रवेश मिला है। निष्ठा सिंह की इस सफलता पर उनके दादा डॉ. उमाशंकर सिंह, नयन तारा सिंह, नीलम सिंह, सीता सिंह, डॉ. आशुतोष, वीना, डॉ. आंजनेय सिंह आदि ने खुशी का इजहार किया है। निष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। उनका उद्देश्य है कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर आम जनता की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें