फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात कस्तूरबा गांधी स्कूलों में बनेगा डॉरमेट्री हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिले के सात कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में डॉरमेट्री हॉल का निर्माण होगा। पांच कस्तूरबा स्कूल में शौचालय ब्लॉक बनेगा। समग्र शिक्षा योजना के तहत होने वाले निर्माण से संबंधित विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दशा में सुधार के लिए लगातार शिक्षा विभाग द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है। न शिक्षण व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है बल्कि सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इसी क्रम में अब जिले के सात कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में डॉरमेट्री हॉल का निर्माण होगा। साथ ही पांच स्कूलों में अत्याधुनिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।
बीएसए कार्यालय के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से डॉरमेट्री व शौचालय का निर्माण होगा। मालूम हो कि जिले में आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें लगभग 800 छात्राएं पंजीकृत हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल बेवाना, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, रामनगर व जहांगीरगंज में डॉरमेट्री हॉल का निर्माण होगा। इसके निर्माण से सांस्कृतिक कार्यक्रम के बेहतर आयोजन से छात्राओं की प्रतिभा निखरेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोष्ठी आदि भी समुचित ढंग से हो सकेगी। माना जा रहा है कि धन की उपलब्धता होते ही जुलाई के अंतिम सप्ताह से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उधर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नोडल प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि डॉरमेट्री व शौचालय निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जुलाई माह के अंत से निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें