फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी मेें बिना आला के मिले डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार को सीएचसी जलालपुर व पीएचसी रसूलपुर बाकरगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जलालपुर में आयुष डॉक्टर बिना स्टेथोस्कॉप (आला) के ही ओपीडी में मिले। इस पर डीएम ने उन्हें नोटिस देने का निर्देश दिया। बाकरगंज में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न होने पर बीडीओ को निर्देशित किया कि अविलंब हैंडपंप लगवाया जाए। दोनों अस्पतालों में उन दवाओं का सदुपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जो अगले कुछ समय में एक्सपायर्ड होने वाली हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला ड्रग वेयर हाउस के औचक निरीक्षण के बाद डीएम ने अब ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों के निरीक्षण का रुख किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ड्रग वेयर हाउस में बड़े पैमाने पर एक्सपायर्ड दवाएं मिली थीं। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों के साथ सोमवार को बैठक करने के अगले ही दिन डीएम औचक निरीक्षण पर जलालपुर पहुंच गए। रसूलपुर बाकरगंज पीएचसी में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले।
ओपीडी कक्ष व दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण करने के बाद कई कक्ष बंद पाए गए। डीएम ने इन्हें खुलवाकर सफाई करने तथा उनका सदुपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएचसी जलालपुर के निरीक्षण के लिए जब डीएम पहुंचे, तो वहां तैनात आयुष डॉक्टर बिना स्टेथोस्कॉप (आला) के ही ओपीडी में मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। ड्यूटी कक्ष, कोविड कक्ष तथा लैब का जायजा लिया। मरीजों से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें