फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करें योगाभ्यास, दिनचर्या होगी सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। योग व्यक्तित्व के साथ-साथ स्वस्थ मन के निर्माण में भी महती भूमिका निभाता है। नियमित तौर पर योगाभ्यास करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह विचार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य हरिप्रसाद यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

वे गुरुवार को विद्यालय में चल रहे समर कैंप में भाग ले रहे बच्चों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में 21 से 28 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करना है। इससे पहले कैंप में विद्यार्थियों ने योग का अभ्यास किया।
इस दौरान योगाचार्य पं विकास योगी ने विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, वज्रासन के अलावा सर्वांगासन व सूर्य नमस्कार आदि का महत्व बताते हुये उसका विधिवत अभ्यास कराया। कहा कि योग अत्यंत प्रभावशाली होता है। यदि नियमित तौर पर इसका अभ्यास किया जाय तो दिनचर्या सुगम हो जाती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अयोध्या मंडल के अध्यक्ष उदयराज मिश्र, आर्टिस्ट अमरनाथ पांडेय तथा प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुये सकारात्मक दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार, राघवेंद्र कुमार, दिनेश लाल यादव, शक्ति सिंह, संतोष सिंह, विनोद कुमार, रणजीत सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, कैप्टन मंजू सिंह व खुशबू मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें