फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों से न करें भेदभाव : डीएम

Thu, 30 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने, कुष्ठ रोगियों को हर संभव मदद करने व उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व सीडीओ आनंद शुक्ला के साथ मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से घोषणा की गई कि अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके, खोजने का प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी थीम है ‘आइये मिलकर जागरूकता फैलाएं, भ्रांतियों को दूर भगाएं, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए''।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि कुष्ठ का इलाज सभी सरकारी इकाइयों में मुफ्त उपलब्ध है। पखवाड़े के दौरान कुष्ठ रोग से प्रभावित रोगियों की पहचान लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी करेंगे। इसके बाद ब्लॉक स्तरीय कुष्ठ कार्यकर्ताओं व चिकित्सकों की ओर से मरीजों की पुष्टि करने के बाद उनको एमडीटी (कुष्ठ की दवा) उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें