फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीजे वाहन पलटा, चार कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर। अयोध्या के लिए रवाना कांवड़ियों का जत्था बृहस्पतिवार को हादसे का शिकार हो गया। डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से चार कांवड़िये घायल हो गए, जिसमें एक ही हालत गंभीर है। घटना लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर बेलदहा के निकट हुई।
विज्ञापन

हंसवर के हरसम्हार गांव निवासी राम रत्न गांव के युवकों के साथ अयोध्या के लिए कांवड़ लेकर जा रहे थे। उनके साथ अलीगंज के फरीदपुर निवासी रक्षा राम भी मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे 233 हाईवे के बेलदहा के निकट अचानक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर भिजवाया। गंभीर रूप से घायल रक्षा राम को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें