फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारी पूरी

Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा व बसपा प्रत्याशी ही इस चुनाव के लिए आमने सामने हैं। दोनों ही खेमों ने अपनी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच एक दिन पहले चुनाव में आसामाजिकतत्वों की भागीदारी तथा गैरजनपद से अवांछित लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


फैजाबाद के पूर्व विधायक बब्लू सिंह की लग्जरी गाड़ी भी रोककर पुलिस ने तलाशी ली। कलक्ट्रेट के अंदर व बाहर एक दिन पहले ही  बैरीकेडिंग का काम भी पुलिस प्रशासन ने पूरा कर लिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए जिले में एक दिन पहले चुनावी सरगर्मी चरम पर रही। सात जनवरी को होने वाले मतदान में सपा प्रत्याशी सुधीर सिंह मिंटू व बसपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के बीच ही सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन


43 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दोनों ही खेमों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रशासन ने भी इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना कराई जाएगी और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

इसे देखते हुए संबंधित कक्ष के बाहर व कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य स्थानों पर भी सघन बैरीकेडिंग का कार्य एक दिन पूर्व बुधवार को पूर्ण कर लिया गया। मतदान के समय कलक्ट्रेट के भीतर सिर्फ प्रत्याशी व अन्य सदस्यों तथा मतदान से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

इस बीच चुनाव से एक दिन पहले पुलिस प्रशासन ने आसामाजिकतत्वों तथा अवांछित लोगों की गैरजनपद से भागीदारी रोकने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। फैजाबाद, आजमगढ़ व सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की दिन में कई चक्र सघन तलाशी ली गई।

बसों को रोक रोककर तलाशी का अभियान चला, जबकि टैक्सी वाहनों से यात्रियों को उतारकर तलाशी ली गई। इस दौरान काली फिल्म लगे वाहन पुलिस के खास निशाने पर रहे। इसी दौरान फैजाबाद के पूर्व विधायक बब्लू सिंह की लग्जरी कार को भी अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पुराने तहसील तिराहे पर रोककर तलाशी ली।

जानकारी मिलते ही बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर वहां पहुंचे और पुलिस के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी भी जताई। उधर बसपा व सपा खेमे ने बुधवार को पूरे दिन अपनी अपनी जीत तय करने के लिए कई तरह की रणनीति पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें