फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर चल रही राज्य स्तरीय दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर ओवर ऑल चैंपियन रहा। बहराइच जनपद के खिलाड़ियों को दूसरा व हापुड़ जनपद के खिलाड़ियों को तीसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता में मन्नत गुप्त, श्रेयांश उपाध्याय, सृष्टि रैना, तन्मय गुप्त, सक्षम मौर्या, श्रेयांश कुमार, मोहम्मद इब्राहिम, साक्षी पंडित, साना परिहार, फहाद शेख, अंश सोनकर व अक्षय प्रताप सिंह ने गोल्ड जीत कर सफलता हासिल की। निरूता चंद, प्रेरणा बिष्ट, तनीश, शिवम कुमार, अथर्व प्रताप सिंह, मोहम्मद समर, अंश वर्मा, सूर्यांश पांडेय, प्रिया त्रिपाठी, रुद्राक्ष गुप्त, नवनीत कुमार, अथर्व ओझा, रिया अग्रहरि ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
इसके अलावा श्रेजल, श्रद्धा गौड़, शिवा मिश्र, पुंज मिश्र, देवांश सिंह, सूर्यांश चौधरी, अखिल उपाध्याय, मोहम्मद अशरफ, पूजा गौड़, नेहा गुप्ता, पुनीत, गाजी अब्बास, आनंद मौर्य, मोहम्मद इब्राहिम, इंशाल राजा, अभिनव मिश्र, हसन मेहदी, मयंक राव ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल हुए। निर्णायक की भूमिका ओम बहादुर, सिराज अहमद, जगदीश यादव, राजू चौधरी, नरेश साहू, बिट्टू कश्यप, राखी प्रजापति, उज्ज्वल त्रिपाठी, माही राजभर, गौरव त्रिपाठी, सत्यम कंहार, आर्यन यादव, विशाल कुमार व प्रवीण सिंघल ने निभाई।
विज्ञापन

आयोजन अध्यक्ष रविंद्र राजभर ने बताया कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जिले को प्रथम स्थान मिला। जबकि बहराइच व हापुड़ को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में आठ जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञानचंद्र राजभर व आयोजन से जुड़ी संध्या राजभर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें