फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रेड-पे 4600 रुपये किए जाने और फार्मासिस्ट का नाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी करने समेत अन्य मांगों के लेकर आंदोलित डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने गुरुवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। फार्मासिस्टों के कार्य न करने से जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में काम काज बाधित रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के आह्वान पर आंदोलित फार्मासिस्टों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला करने को विवश होंगे। संवर्ग से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट बीते सप्ताह से बांह पर काली पट्टी बांधकर आंदोलनरत थे।
लेकिन मांगों पर बरती जा रही प्रशासनिक उपेक्षा से खिन्न हो कर ही फार्मासिस्टों ने गुरुवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू करते हुए जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर प्रदर्शन कर सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने के बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें