तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तालाब से खोजकर शव बाहर निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गयासपुर गांव निवासी सियाराम (35) गुरुवार को घर से शौंच के लिए निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि सियाराम गांव के बाहर स्थित तालाब के पास घूमते हुए देखा गया था। ऐसे में ग्रामीणों को शक हुआ कि शायद वह तालाब में डूब गया हो। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना जलालपुर कोतवाली पुलिस टीम को दी गई। पुलिस टीम भी गांव पहुंची, लेकिन गुरुवार को पता नही चल सका। रात होने के चलते तलाश बंद कर दी गई।
शुक्रवार को एक बार फिर ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। पूर्वाह्न करीब सियाराम का शव तालाब से बरामद हुआ। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक कुछ मंदबुद्धि का बताया जाता है। पूछताछ में मिली जानकारी में पता चला कि शायद उसकी मौत तालाब में डूबने की वजह से हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। (संवाद)