फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मजदूरी कर घर लौट रहे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। मजदूरी कर साइकिल से घर के लिए निकले युवक का शव 40 घंटे बाद शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत हूसेपुर गांव के बाहर स्थित नहर के किनारे मिला। उसका आधा शरीर नहर के पानी में था, जबकि आधा बाहर था। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले तलाशी के दौरान नहर में ही उसका मोबाइल व साइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत हूसेपुर गांव के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर नहर की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उसका आधा शरीर नहर के पानी में था, जबकि आधा शरीर बाहर था। उसकी पहचान इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चितवई गांव निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ मोहम्मद शाद (28) पुत्र राशिद के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होते ही एसओ सुधांशु वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच नहर में शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर ही पानी में उसकी साइकिल व मोबाइल भी बरामद हो गया। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
एसओ ने बताया कि शाहिद एनटीपीसी में ठेके पर मजदूरी करता था। वह गत बुधवार की शाम नाउसांडा निवासी अपने मित्र के साथ अलग-अलग साइकिल से घर के लिए निकला था। देर शाम तक जब शाहिद घर नहीं पहुंचा, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी नात रिश्तेदार के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में गुरुवार को पिता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर गुमुशदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस ने उसके मित्र से जानकारी हासिल की, तो उसने बताया कि बरुआजलाकी मोड़ तक दोनों साथ थे। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस बीच अब उसका शव शुक्रवार सुबह नहर में बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जहां शव मिला, वह बरुआजलाकी से लगभग पांच किमी दूर है। वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी छानबीन की जा रही है। उधर शव मिलने के बाद परिवारीजन में रोना पिटना मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें