फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 03 Dec 2023 05:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गोपालपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। नित्य क्रिया से मां वापस लौटी तो बेटी का शव फंदे से लटकता देख बिलख पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवती मां के घर पर साथ रहती थी, जबकि उसका पिता और भाई शहर में रहकर नौकरी करते हैं।
अनंतपुर गोपालपुर निवासी रामराज और उसका पुत्र आशीष शहर में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी और उसकी बेटी नीलम (20) रहती है। रविवार सुबह छह बजे बेटी को मां ने नित्य क्रिया के लिए जगाया था, लेकिन उसकी बेटी जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला अकेले ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद जब महिला घर आई तो बेटी का कमरे के अंदर फंदे से शव लटका देखा। पुलिस का कहना है कि युवती मनोराेगी थी। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। युवती के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की सही जानकारी सामने आ सकेेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें