फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना सुरक्षा घेरे लगे ट्रांसफाॅर्मरों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। दरअसल आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए ट्रांसफाॅर्मरों के चारों तरफ सुरक्षा घेरे का प्रबंध नहीं है। ऐसे में यहां कब कोई हादसा हो जाए इसे लेकर हमेशा लोगों के बीच डर बना रहता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की मनमानी से कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन विभाग इससे सबक लेने को तैयार नहीं है। कहीं जर्जर तारों के चलते तो कहीं खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों के चलते अक्सर समस्याएं होती रहती हैं। इसके बाद भी विभाग मनमाने रवैये पर ही कायम है। कुछ इसी तरह की मनमानी आलापुर तहसील क्षेत्र के कई स्थानों पर की जा रही है।
राजेसुल्तानपुर बाजार के पोखरभिट्टा मार्ग पर 250 केवीए जबकि गिरैया बाजार में नहर के किनारे बड़े ट्रांसफाॅर्मर को खुले में रख आपूर्ति कराई जा रही है। जबकि नियम यह है कि हैवी ट्रांसफाॅर्मरों के आसपास सुरक्षा के घेरा बनाया जाए, जिससे किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। हालांकि यहां तस्वीर बेहद जुदा है। यहां ट्रांसफॉर्मर को लगाने के बाद सुरक्षा नियमों के पालन की सुध महसूस नहीं की गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो इन ट्रांसफाॅर्मरों के आसपास से लोगों का आवागमन बना रहता है। जबकि कई बार यहां छुट्टा मवेशी भी घूमते टहलते पहुंच जाते हैं। ऐसे में कब यहां हादसा हो जाए इसे लेकर डर बना रहता है। यहां लगी केबल भी जर्जर हो चुकी है। इससे भी अक्सर चिंगारी व धुआं निकलता रहता है। इसे भी बदलने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों के आसपास बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल का कहना है कि ऐसे ट्रांसफाॅर्मर को सुरक्षित कराने के निर्देश हैं।
उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

उपभोक्ता भीम सिंह, अनवर सादात अंसारी, रईस, इश्तियाक, इंतखाब आलम, राजेंद्र प्रसाद, उदयराज आदि ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मरों को लगाने के साथ ही बैरिकेडिंग करानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। जिम्मेदारों की इसी मनमानी के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारी महसूस नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें