फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 55 हजार छात्र-छात्राओं को माह के अंत तक मिलेंगी पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1062 प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक व दो में पंजीकृत लगभग 55 हजार छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जून माह के अंत तक जिले में पुस्तकें पहुंच जाएंगी। इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं के हाथों में नई पुस्तकें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं को नए शिक्षासत्र पर ही पुस्तकें उपलब्ध हो गई थीं। कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें नहीं उपलब्ध हो सकी थीं। दरअसल यह तय नहीं हो पा रहा था कि संबंधित छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की पुस्तकों से शिक्षा दी जाए या फिर जो पूर्व में पुस्तकें चलती थीं उनसे ही शिक्षा दी जाए।
मालूम हो कि जिले में 1062 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इसे कक्षा एक व दो के लगभग 55 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस बीच नया शिक्षासत्र प्रारंभ होने के बाद ग्रीष्मावकाश हो गया लेकिन पुस्तक का निर्धारण नहीं हो सका। इस बीच बीते दिनों ही शासन ने तय किया कि कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी बेस पुस्तकों से शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित किया जल्द से जल्द पुस्तक का क्रय किया जाए जिससे कि 18 जून को जब गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुले तो बच्चों के हाथों में नई पुस्तकें पहुंच जाएं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार कक्षा एक में पूर्व में सिर्फ कलरव ही चलती थी लेकिन सारंगी व आनंदमय गणित के साथ दो कार्य पुस्तिका जबकि कक्षा दो में सारंगी टू व आनंदमय गणित के साथ ही दो कार्य पुस्तिकाएं चलेंगी।


जल्द आएंगी पुस्तकें
कक्षा एक व दो में एनसीईआरटी की पुस्तकें चलेंगी। शीघ्र ही शासन से जिले को नई पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद उन्हें छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। - हिमांशु कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें