अंबेडकरनगर के अकबरपुर डाक घर में सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देते मंडल प्रवर अधिकारी (संव?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत यदि खाता खुलवाना है, तो डाकघर तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डाकघर द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर कॉल करें। कुछ समय बाद घर पर ही डाकसेवक पहुंच जाएगा और योजना के तहत खाता खुल जाएगा। योजना के तहत खोता खोले जाने का अभियान आगामी 14 अक्तूबर तक चलेगा। इस बीच शुक्रवार मंडल प्रवर अधीक्षक आरएन यादव की अध्यक्षता में प्रधान डाकघर में डाकसेवकों के साथ बैठक हुई। इसमें घर-घर जाकर खाता खोलने में बरती जा रही लापरवाही पर प्रवर अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्देशित किया कि 14 अक्तूबर तक लक्ष्य की प्राप्ति कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कन्याओं की पढ़ाई व विवाह में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की कन्या का 250 रुपये जमा कर डाकघर में खाता खुलवाया जाता है। योजना का नागरिकों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। इस बीच योजना को लेकर 14 अक्तूबर तक वृहद अभियान शासन ने चलाए जाने का निर्देश दिया है। इसमें निर्देशित किया गया कि डाकसेवक घर घर जाकर लोगों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दें और अधिक से अधिक खाता खुलवाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। योजना का लोगों को सुचारु रूप से लाभ मिल सके और उन्हें खाता खुलवाने के लिए डाकघर तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए जिले में एक मोबाइल नंबर 8922079727 पर सिर्फ कॉल करना होगा। डाकसेवक संबंधित के घर पहुंचेगा और उनका खाता खुल जाएगा।
इस संबंध में शुक्रवार मंडल प्रवर अधिकारी आरएन यादव ने प्रधान डाकघर पहुंचकर डाकसेवकों के साथ बैठक की। योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि योजना के तहत समुचित ढंग से खाता नहीं खोला नहीं जा रहा है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डाकसेवकों को फटकार लगाई। कहा कि 14 अक्तूबर तक वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर लक्ष्य की पूर्ति करें। घर-घर जाकर नागरिकों को योजना के प्रति जागरूक करें और 10 वर्ष से कम उम्र वाली कन्याओं का खाता खोलें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।