फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन में चलाया करंट, लाइनमैन झुलसा

Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलसा निजी लाइनमैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा निजी लाइनमैन अचानक विद्युत आपूर्ति होने से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की जांच व दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूलेपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार भूलेपुर गांव निवासी सैय्यद अहमद (30) पुत्र नसीम अहमद रविवार सुबह भूलेपुर बाजार में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर उसे ठीक कर रहा था।

बताया जाता है कि उसने फाल्ट ठीक करने से पहले शटडाउन ले रखा था। अभी कार्य करते हुए कुछ ही देर हुई थी कि विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। करंट के झटके से वह नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे व बेहोश अहमद को सीएचसी टांडा में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना से स्थानीय लोगों में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

उनका कहना है कि जब शटडाउन लेकर कार्य किया जा रहा था तो फिर कैसे विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने व गंभीर रूप से झुलसे युवक के इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की।

 उधर,  पावर कारपोरेशन  के अधिशाषी अभियंता विनय  ने  बताया किघटना की सूचना नहीं है। जानकारी करा रहे हैं। यदि घटना हुई है तो इसकी जांच-पड़ताल कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें