फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ठप रही सीटी स्कैन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को सीटी स्कैन जांच पूरी तरह से ठप रही। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट जिला अस्पताल को विद्युत आपूर्ति कराने के लिए बिछी अंडरग्राउंड केबल जल जाने के चलते बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे सीटी स्कैन जांच नहीं हो सकी। नतीजा यह रहा कि खराब मौसम के बीच सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर मरीजोें ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

सस्ते व बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय-समय पर झटका लगता ही रहता है। विभिन्न गड़बड़ियों के चलते कभी डिजिटल एक्स-रे जांच का कार्य प्रभावित होता है, तो कभी अन्य कई प्रकार की जांच बाधित होती है। इसी प्रकार से सीटी स्कैन जांच भी ठप रहती है। शनिवार को फिर से सीटी स्कैन जांच बाधित रही।
बताया जाता है कि कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को की जाने वाली विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल सुबह जल गई। इससे जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। जनरेटर के माध्यम से अन्य सभी प्रकार के कार्य तो हुए, लेकिन सीटी स्कैन जांच पूरी तरह ठप रही। सीटी स्कैन कराने के लिए खराब मौसम के बीच दूरदराज से मरीज व उनके तीमारदार जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। काफी देर के इंतजार के बाद भी जब गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी, तो मजबूर होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

तीमारदार राजेश कुमार व इम्तियाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में जांच की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। जांच का कार्य सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। इसका खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ता है। सुदीप व हरिनरायन ने कहा कि बारिश के बीच वे अपने मरीज लेकर सीटी स्कैन कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें