फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फिल्म न होने से सीटी स्कैन प्रभावित, लौटे मरीज

Thu, 12 Dec 2024 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फिल्म खत्म होने पर परेशान दिखे सीटी स्कैन कराने आए मरीज।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फिल्म न होने के चलते बुधवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन प्रभावित हुआ। सामान्य दिनों में जहां औसतन 70 मरीजों की जांच होती थी, तो वहीं बुधवार को महज 32 मरीजों का ही सीटी स्कैन हो पाया। संबंधित मरीजों को मोबाइल पर जांच रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कभी सुचारु बिजली न मिलने तो कभी अन्य तकनीकी गड़बड़ियों के चलते सीटी स्कैन का काम प्रभावित होता रहता है। इससे बेहतर तरीके से जांच की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को झटका लग रहा। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।
एक दिन पहले मंगलवार को जांच के बाद फिल्म समाप्त हो गई। उम्मीद थी कि बुधवार को आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म न होने से मरीजों की जांच प्रभावित हुई। फिल्म न मिलने की जानकारी होने पर दूरदराज से आए ज्यादातर मरीज बगैर जांच कराए ही वापस चले गए।
विज्ञापन

जहांगीरगंज से आए राजेंद्र ने कहा कि उन्हें अपनी मां का सीटी स्कैन कराना था। जब पता चला कि फिल्म नहीं मिलेगी तो अब बिना जांच कराए ही वापस जा रहे। बताया गया है कि दो तीन दिन में फिल्म आ जाएगी। ऐसे में अब फिल्म की उपलब्धता के बाद ही जांच कराएंगे। इसी प्रकार से कई अन्य मरीजों को भी वापस लौटना पड़ा।
फिल्म न होने का ही नतीजा रहा कि बुधवार को 32 मरीजों की जांच हुई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि फिल्म समाप्त हो गई है। हालांकि जांच में इसका किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ रहा। एक दो दिन में फिल्म उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें