फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 16 तक जरूर हटा लें अतिक्रमण, इसके बाद किसी की नहीं सुनेंगे

Thu, 12 Dec 2024 11:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में अतिक्रमण विरोधी अ​भियान का विरोध करते व्यापारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों के विरोध के बीच बृहस्पतिवार 12 दिसंबर से जलालपुर नगर में प्रस्तावित अभियान को टाल दिया गया है। अब सभी अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस देने के साथ ही बाकायदा प्रचार प्रसार करते हुए अतिक्रमण हटाने का एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद 17 दिसंबर से वृहद अभियान चलेगा। इससे पहले व्यापारियों ने बुलडोजर न चलने देने का संकल्प लेते हुए पदमार्च भी किया।
विज्ञापन

जलालपुर नगर के रामलीला मैदान में बुधवार को स्थानीय व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने बृहस्पतिवार से बुलडोजर लेकर प्रस्तावित अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध किया। कहा कि यह सहालग का दौर है। दुकानदारों को अनायास परेशान न किया जाए। उन्हें नोटिस दिया जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए मौका दिया जाए। इसके बाद बुलडोजर चलाए बगैर समझा बुझाकर अतिक्रमण हटवाया जाए।

व्यापारियों के बीच पहुंचे नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि इस बारे में जिला प्रशासन से वार्ता होगी। इसी बीच जलालपुर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे डीएम अविनाश सिंह के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने 16 दिसंबर तक मोहलत देने का निर्देश दिया। कहा कि इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। जलालपुर नगर में करीब पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य होने हैं। अतिक्रमण हटना जरूरी है। इसमें कोई भी मनमानी नहीं होने दी जाएगी। यह मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


टांडा में हटाया गया अतिक्रमण
नगर परिषद टांडा में बुधवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। 50 से अधिक अतिक्रमण इस दौरान हटाए गए। इसमें अनधिकृत ढंग से लगे बिजली के कई खंभे हटाए गए, तो वहीं नालियों तक किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर के जरिए हटा दिया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम शशि शेखर व सीओ शुभम कुमार के साथ ही ईओ आशीष कुमार ने किया। बीते दिनों ही नगर परिषद ने इसके लिए बाकायदा मुनादी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें