फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Nov 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेवाना क्षेत्र में रविवार रात रामलीला देखने निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनीफैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। किशोरी समेत 17 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई। सोमवार सुबह एएसपी व सीओ सदर ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


यह घटना बेवाना क्षेत्र के अशरफाबादा डड़िया गांव में अनुसार गांव में हुई जहां चार दिन से रामलीला चल रही है। रविवार रात भी रामलीला देखने बहुत से ग्रामीण जुटे थे। आधी रात के करीब रामलीला समाप्त होने पर ग्रामीण अपने घर चले गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीण गांव के दक्षिणी छोर पर पहुंचे तो वहां अतुल पाठक (22) वर्ष पुत्र शिवप्रसाद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पड़ा मिला।

उसके सिर में गोली लगी थी। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि रामलीला देख रहे लोग उसे किसी बहाने से बुलाकर ले गए और सिर में गोली मार दी। घटना की जानकारी से गांव में सनसनीफैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


युवक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी राजमणि वर्मा व उसके तीन पुत्र शैलेंद्र, महेंद्र व अनुराग के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही एसओ अरविन्द सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने गांव में छापेमारी भी की। आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने तथा पूछताछ के लिए एक किशोरी समेत 17 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोमवार सुबह एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। परिवारीजनों ने जहां पुराने विवाद को घटना का कारण बताया है, वहीं ग्रामीण प्रेमप्रसंग की चर्चा कर रहे हैं। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें