फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Tue, 03 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि युवक उसकी पुत्री से शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भीटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता का आरोप है कि एक युवक उसकी 20 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। उसकी पुत्री की शादी हो चुकी है। उसके पुत्र नहीं हैं, इसलिए पुत्री मायके में ही रहती है। कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

बाद में इसकी जानकारी दी। जब पिता ने युवक से इस मामले में पूछा तो वह भड़क गया। जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने धमकी दी। पिता ने बताया कि युवक ने उसकी पुत्री को झांसा दिया था कि वह उसके साथ विवाह कर लेगा। लेकिन अब मुकर रहा है।
विज्ञापन


पिता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक अजय उर्फ शंकर को हिरासत में लिया है। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें