फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर दो चोरों को 3 चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने अपना जुर्म कबूल भी किया है। बाद में दोनों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अकबरपुर महेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही थी। इस बीच सूत्रों से पता चला कि कुछ लोगों का बाइक चोरी का गिरोह चल रहा है।

ऐसे में पुलिस ने संबंधित लोगों पर निगरानी शुरू की। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली की बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य अकबरपुर नगर क्षेत्र के अटिका गांव के पास स्थित मोड़ पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर वहां मौजूद मिले दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ शुरू की गई तो वह दोनों जो बाइक लेकर मौजूद थे उसका कागज उनके पास नहीं था।

कड़ाई से पूछताछ की गई तो चोरी की बाइक होने की बात कही। दोनों को कोतवाली लाकर जब और कड़ाई की गई तो एक ने अपनी पहचान कोतवाली क्षेत्र के अटिका गांव निवासी बाबीश उर्फ बब्बू पुत्र छोटेलाल व दूसरे ने अपनी पहचान आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी निवासी शैलेष पुत्र रामलाल के रूप में कराई।

दोनों की निशानदेही पर अटिका गांव निवासी बाबीश के घर से  दो और चोरी की बाइक बरामद हुई। बताया कि दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें